Latest

शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता के कसारी मसारी में अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माफ़िया और गुंडों के खिलाफ अभियान के तहत आज पीडीए ने माफ़िया अतीक़ के सबसे करीबी गुर्गे और शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता के कसारी मसारी में अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई ।

हार्ड कोर अपराधी तोता इस वक्त जेल में बन्द है । तोता ने अतीक़ के इशारे पर कई हत्याओं को अंजाम दिया है ।

बेली में डबल मर्डर में भी ये मुख्य आरोपी है इसके अलावा बेनी गंज में रवि पासी की हत्या इसने जेल में बैठ कर ही करा दी थी। हाल ही में रवि पासी के परिजनों को जेल से धमकी देने के मामले में भी इसका नाम सामने आया था।तोता पर 1 दर्जन से ज़्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज है।

Related Articles

Back to top button