Latest

श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में हुआ खर दूषण का वध

( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग की अति प्राचीन रामलीला कमेटियों में से एक श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आज, लीला संयोजक  रमेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में खर दूषण का वध होता है ।

प्रगट हुई मां काली

और लीला स्थल पर ही मां काली अपने रौद्र रूप में प्रकट होती हैं .जहां उपस्थित कमेटी के सदस्यों के द्वारा मां काली को नींबू जायफल नारियल की बलि दी जाती है।

और उनके खप्पर में मानव रक्त चढ़ाया जाता है .और उनको पूजन अर्चन कर शांत करने का प्रयास किया जाता है. महा आरती के वक्त मां काली लोबान की सुगंध में मदमस्त हो जाती हैं ।

और झूमने लगती हैं. और उपस्थित लोग काली मैया की जय का जयकारा लगाने लगते हैं. लीला के पश्चात भगवान कार के द्वारा सिंगार पूजन हेतु डॉ प्रभात शास्त्री मार्ग स्थित माधव पहलवान ,के आवास पर पहुंचते हैं जहां उनके परिजन और क्षेत्रीय नागरिकों के द्वारा आरती पूजन किया जाता है।

लेकिन सड़क पर कोई प्रदर्शन नहीं होगा। उक्त अवसर पर संरक्षक मधु चकहा अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़ काली संयोजक ठाकुर रंजन सिंह मीडिया प्रभारी तीर्थ राज पांडे ,राहुल यादव उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर प्रचार मंत्री धर्मराज पांडेय मंत्री दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button