Latestजरा हट केप्रदेशलोकप्रिय

बाहुबली के बेटे ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान

फूलपुर। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के बाद फ़ूलपर उपचुनाव में देवरिया जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली है।

इलाहाबाद के फूलपूर लोकसभा सीट पर 11 मार्च को चुवाव होना है और इस सीट से बाहुबली नेता अतीक अहमद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं। अतीक अहमद अभी देवरिया जेल में बंद और प्रचार-प्रसार की पूरी कमान उनके बेटे ने सम्भाल ली है।

लोकसभा क्षेत्र में बाहुबली का बेटा अब जनसम्पर्क अभियान में लगातार लोगों से अपने पिता के लिए वोट मांग रहा हैं। अतिक के बेटे और उनकी पत्नी मेफ़िया डॉन अतीक अहमद को बेगुनाह बता कर लोगो  से वोट देने की अपील कर रहे है अतीक अहमद के खिलाफ़ हत्या हत्या का प्रयास रंगदारी लूट अपहरण ज़मीन कब्ज़े के सैकड़ो मामले दर्ज है इस वक्त एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में मारपीट और धमकी के मामले में वो देवरिया जेल बन्द है।

योगी की सरकार यू पी में आने के बाद अतीक और उनके गैंग की लिस्ट बनाई गई जिसमें अतीक के लग भग सभी गुर्गे और शूटर जेल भेजा गया अखिलेश यादव ने अतीक अहमद की छवि के कारण उनको पार्टी से अलग थलग कर दिया जिससे छुब्ध अतीक ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए जेल में होने के बावजूद  फूल पुर उप चुनाव में ताल ठोक दी और प्रचार की कमान अपने परिवार को सौप कर चुनाव लड़ रहे अतीक इस इस सीट से एक बार सांसद चुने जा चुके है लिहाजा इलाके में उनकी अच्छी पकड़ है बाहुबली अतीक के चुनाव लड़ने से कई पार्टियों का समीकरण बिगड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button