Latest

बीए में सोमनाथ, बीपीए में प्रज्ञा रहीं अव्वल

( अनुराग शुक्ला )प्र यागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों के नए सत्र में दाखिले के लिए को यूजीएटी (स्नातक प्रवेश परीक्षाओं) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

इविवि: यूजीएटी के रिजल्ट घोषित, काउंसिलिंग 28 से
बीएससी बॉयो में सौम्या, मैथ में अविनाश ने मारी बाजी
बीकॉम में सर्वेश तो होम साइंस में अंकिता ने किया टॉप

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संतकबीर नगर निवासी सोमनाथ गुप्ता ने बीए में टॉप किया है। सोमनाथ के पिता राजेश कुमार किराना की दुकान चलाते हैं और मां मंजू देवी गृहणी हैं। बीएफए में वाराणसी के केदारपुरा निवासी दिव्यांश कुमार नंदा ने टॉप किया है।

उनके पिता नंदा प्रसाद विश्वकर्मा एलआईसी में कार्यरत हैं जबकि मां शकुंतला गृहणी हैं।
बीपीए में बिहार के बक्सर की प्रज्ञा कुमारी ने टॉप किया है। प्रज्ञा के पिता सरोज पांडेय किसान हैं और मां सुनीता शिक्षका हैं।

बीएससी बॉयो में प्रयागराज की सौम्या त्रिपाठी ने टॉप किया है। सौम्या के पिता आशीष त्रिपाठी इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं और मां संतोष त्रिपाठी गृहणी हैं। बीएससी मैथ में अविनाश मधेशिया ने टॉप किया है।

वह आजमगढ़ के कठियांव के रहने वाले हैं। जबकि बीएससी होम साइंस में वाराणसी के पंचकोशी की अंकिता गुप्ता ने टॉप किया है। वहीं, बीकॉम में सर्वेश कुमार ने टॉप किया है।
स्नातक के इन सभी पाठ्यक्रमों के में दाखिले के लिए 26 एवं 27 सितंबर को 11 शहरों विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि 28 अक्टूबर से स्नातक में ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ होगी।

विषयवार टॉप फाइव

बीए: सोमनाथ गुप्ता प्रथम, शिवम मिश्रा द्वितीय, रविराज पंकज तृतीय, अशुंल वर्मा चुतर्थ एवं चंदन कुमार मेहता पांचवां स्थान।

बीकॉम: सर्वेश कुमार प्रथम, प्रफुल्ल मेहरोत्रा द्वितीय, मुदित बक्खी तृतीय, अर्चना सिंह चुतर्थ और विनायक द्विवेदी पांचवां स्थान।

बीएफए: दिव्यांश कुमार नंदा प्रथम, राजकुमार कुशवाहा द्वितीय, अनुराधा तृतीय, सिमरन चतुर्थ और अरविंद सिंह पांचवां स्थान।

बीपीए: प्रज्ञा प्रथम, अर्जुन तिवारी द्वितीय, अनन्या चौधरी तृतीय, कृष्ण कांत त्रिपाठी चतुर्थ और भाष्कर द्विवेदी पांचवां स्थान।

बीएससी बायो: सौम्या त्रिपाठी प्रथम, अभय कुमार मौर्या द्वितीय, अर्पित सिंह तृतीय, विनायक शुक्ल चतुर्थ एवं शिवांगी रधुवंशी पांचवां स्थान।

बीएससी मैथ: अविनाश प्रथम, यश तिवारी द्वितीय, रवि कुमार तृतीय, दिव्यांश त्रिपाठी चतुर्थ एवं दिव्यांशु मिश्र ने पांचवां स्थान।

बीएससी गृह विज्ञान: अंकिता गुप्ता प्रथम, प्रियंका यादव द्वितीय, दीप्ति यादव तृतीय, सचि त्रिपाठी चतुर्थ एवं वैष्णवी सिंह पांचवां स्थान।

 

देर तक नहीं खुली वेबसाइट

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया, लेकिन वेबसाइट न खुलने से छात्र देर तक परेशान रहे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 27 अक्टूबर से स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होगी। इसके साथ ही दाखिले की खिड़की खुल जाएगी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस बार काउंसिलिंग ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि अभ्यर्थी इविवि की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button