व्यापार मंडल ने जुलूस निकालकर ऑनलाइन शॉपिंग का किया विरोध

( विनय कुमार मिश्रा ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में आज ऑनलाइन के विरोध में कीडगंज, रामबाग, गांऊ घाट, बलवा घाट में जुलूस निकालकर ऑनलाइन शॉपिंग का विरोध किया और आम नागरिकों, से अपील की किया की ऑनलाइन शॉपिंग ना करें ।प्रतिष्ठानों पर जाकर खरीदारी करें, प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी,ने माननीय प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जिसे व्यापार मंडल यह मांग करता है । कि ऑनलाइन शॉपिंग को पूर्णता रोक लगाएं, अगर रोक नहीं लगाई जाती है। तो व्यापार मंडल सड़क पर उतर कर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करके विरोध करेगा ऑनलाइन शॉपिंग से पूरा देश का व्यापार चौपट हो रहा है । व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है सरकार इस पर तत्काल प्रभाव से ध्यान दें। ताकि व्यापारी राहत की सांस ले, आज के कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी, राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष लालू मित्र, नगर महामंत्री अनूप वर्मा, विशाल वर्मा, नंदन केसरवानी, अभिषेक केसरवानी, सौरभ केशरवानी अन्नू, संदीप जयसवाल, कुलदीप केसरवानी, आनंद जी टंडन पप्पन भैया, मोनू चड्ढा, मोहम्मद आसिफ, दुर्गेश चौरसिया, आशीष केसरवानी, अंकुर केसरवानी, अनूप केशरवानी, के अलावा सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद थे।



