‘‘कला चैपाल’’ चलो गांव की ओर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 30 अक्टूबर को दोआबा क्षेत्र में बसे जनपद कौशाम्बी के पहाड़पुर गांव में अवध अंचल की कला चैपाल चलो गांव की ओर आयोजित होने जा रही है।
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज द्वारा तीन वर्ष पहले शुरू की गई मुहिम कला चैपाल चलो गांव की ओर से तहत ग्रामीण अंचल की लुप्त होती कलाओं को सहेजने का कार्य किया जा रहा है।
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक इन्द्रजीत ग्रोवर ने बताया कि इस कला चैपाल को अब अंचलवार तरीके से किया जा रहा है। इससे पूर्व यह चैपाल बुदेलखण्ड में हुई अब इसे अवध के अंचल में ले जाया जा रहा है। दोआबा क्षेत्र की अनूठी लोक परम्परा ढ़ेडिया इसी क्वार महीने में मनाई जाती है इसलिये उसके मूल रूप को जानने समझने व युवाओं केा कलाओं से जोड़ने के लिए यह चैपाल आयोजित की जा रही है दोआबा क्षेत्र की कलाओं केा मुख्य धारा से जोड़ने व कलाकारों से आमने-सामने उनकी बातों व समस्याओं को सुनने के लिए यह कला चैपाल आयोजित हो रही है। सुधवर निवासी चन्द्रराम दिवाकर के घर इस चैपाल को आयोजित किया जा रहा है। मसकबीन, बिरहा सहित वहा की लोक गायिकी से सम्बन्धित कई दुलर्भ विधाओं के कलाकारों व ग्रामीणजन एकत्र हो रहे है।



