Latest

एल्डर कमेटी के चेयरमैन पर एफआईआर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला अधिवक्ता संघ के रुपयों के हिसाब किताब को लेकर विवाद गहरा गया है।

पैसों के हिसाब किताब को लेकर गहराया विवाद

संघ के कर्मचारी की तहरीर पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन के विरुद्ध आईपीसी की धारा 406 के अंतर्गत कर्नलगंज थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना कर्नलगंज थाने पर तैनात उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
तहरीर में जिला अधिवक्ता संघ के कर्मचारी अजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि संघ की आमदनी और खर्च का हिसाब-किताब एल्डर कमेटी सदस्य नरेंद्र देव पांडे, उमाशंकर तिवारी, अखिलेश झा, कृष्ण बिहारी तिवारी व धारा सिंह की उपस्थिति में करा कर 18,190 रुपए नरेंद्र पांडे से प्राप्ति करा कर ले लिया है। तहरीर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरि सागर मिश्र की ओर से लिखा गया कि मंत्रीध्कोषाध्यक्ष प्रकरण गंभीर है। कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
गौरतलब है कि 29 अक्टूबर को हिसाब किताब के संबंध में जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने घोषणा की थी कि एल्डर कमेटी के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं दूसरी ओर एल्डर कमेटी के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा था कि पदाधिकारियों के विरुद्ध भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी, क्योंकि मार्च 2020 से लेकर अक्टूबर तक प्राप्त आमदनी के रुपयों को बैंक में जमा नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button