Latest

नियम विरुद्ध बैक डेट से बढ़ाये गये पानी पर टैक्स को वापस लो

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति नगर निगम प़़यागराज ‌के तत्वावधान में बैक डेट से बढ़ाये गये वाटर टैक्स को वापस न लेने के विरोध में जलकल विभाग नगर निगम प़़यागराज ‌के खिलाफ पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पार्षदों पूर्व पार्षदों ने नगरनिगम परिसर में धरना प्रदर्शन प़ारम्भ कर दिया ।

धरना स्थल पर नियम बिरुध बैक डेट से बढ़ाये गये वाटर टैक्स को वापस लो वापस लो ,जलकल विभाग प़शासन मुर्दाबाद मुर्दाबाद , जलकल
विभाग व नगरनिगम में ब्याप्त भ़ष्टाचार दूर करो दूर करो , पार्षद पूर्व पार्षद नागरिक एकता जिंदाबाद जिंदाबाद आदि नारा लगाया गया ।
नगर आयुक्त श्री मुंशीर अहमद जी और महाप्रबंधक जलकल विभाग श्री हरिशचन्द्र बाल्मीकि जी ज्ञापन लेने आए । ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि जलकल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-2021 का वाटर टैक्स पुराने दर पर 01 अप्रैल से 31 जुलाई 2020 तक नागरिकों से वाटर टैक्स जमा कराया गया है , अगस्त माह 2020 से पुराने दर के स्थान पर नये दर पर बैक डेट से वाटर टैक्स में वृद्धि करके पुनः वाटर टैक्स की डिमांड बिल भेजा गया है। अभी भी भवन स्वामियों को भेजी जा रही है। जिस डिमांड बिल में बिल निर्गत तिथि 25-08-2020 ,24-09-2020
28-9-2820 ,15-10-2020 आदि । अंकित है । पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों ने ने कहा कि पब्लिक पूर्ण भुगतान करने के उपरांत बकाया एरियर की नई बिल पाने ‌पर आक़ोषित है कि जब हम पूरा-पूरा टैक्स जमा कर चुके हैं तो बकाया कैसे आ रहा है अपर नगर आयुक्त श्री मुंशीर अहमद जी ने कहा महापौर और नगर आयुक्त जी से वार्ता कर बैक डेट से बढ़ाये गये वाटर टैक्स को वापस लेने का आश्वासन दिया है ।इस के बाद महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता जी से पार्षदों और पूर्व पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर नियम विरुद्ध बैक डेट से बढ़ाये गये वाटर टैक्स को वापस लेने के लिए माननीय उच्च न्यायालय और न्यायालय में दिये गये
आदेश की प्रति ज्ञापन के साथ संलग्न कर दिया और नागरिक द्वारा पुराने दर पर 01अप़ैल से 31 जुलाई तक जमा की गई रसीदों को भी दिखाया गया । इसपर महापौर जी ने बढ़ाये गये बैक डेट से वाटर टैक्स को वापस लेने का आश्वासन दिया है ।
उपरोक्त धरना प़दर्शन और वार्ता में प्रमुख रूप से सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति के संयोजक पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह‌ वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह , आनंद घिल्डियाल अशोक सिंह , मोहम्मद आजम , अल्पना निषाद , सोनू पटेल ,
अखिलेश सिंह अमरजीत यादव , तस्लीम उद्दीन ,रतन दीक्षित ,अतहर रजा लाडले ,
समाजसेवी अनुराधा अनंत कुमार चौधरी , अश्वनी कुमार , एसपी सिंह एडवोकेट , महेंद्र सिंह , योगेन्द्र सिंह ,रंजीत आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button