Latest

दो से अधिक असलहे हैं, करें सरेंडर : जिले में लगभग दौ सौ लोगों के पास तीन-तीन असलहे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिन लोगों के पास दो से अधिक असलहे हैं, उन्हें अब उन अतिरिक्त असलहों को सरेंडर करना होगा। असलहा सरेंडर करने के लिए 13 दिसंबर तक का समय दिया गया है। इस समय तक असलहा सरेंडर न करने पर प्रशासन उसे जब्त कर लिया जाएगा।

अब तक कोई भी व्यक्ति अधिकतम तीन असलहा ले सकता है। इस नियम के तहत जिले में करीब दौ सौ लोगों के पास तीन-तीन असलहे हैं। लेकिन अब इसमें कटौती कर दी गई है। प्रभारी अधिकारी शस्त्र व सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा ने बताया कि अब कोई भी व्यक्ति दो से अधिक असलहे का लाइसेंस नहीं ले सकता है। यह तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसलिए जिन लोगों के पास दो अधिक असलहा है, वह जल्द से जल्द नजदीकी थाने में सरेंडर कर दे।
सरेंडर करने की प्रक्रिया 13 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद जिन लोगों के पास तीन असलहा रहेगा, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वैसे जिले भर में करीब 47 हजार असलहे हैं। इसमें से करीब आधे तो ऐसे लोगों के पास है, जो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। जबकि अन्य लोग अपनी सुरक्षा के लिए रखे हैं। एडीएम सिटी ने बताया कि आम्र्स एमेंडमेंट एक्ट 2019 के तहत यह बदलाव किया गया है।

Related Articles

Back to top button