Latest

तहसीलदार के आदेश पर भारी दिख रहा दरोगा

 

पत्रकार की पुश्तेनी मकान पर अवैध कब्जे का मामला

कोरांव, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खजुरी खुर्द गांव में स्थित एक पत्रकार की आबादी जिसमें पिछले 60 वर्षों से मकान बना हुआ था जो बरसात के कारण घर गिर गया और जर्जर हो गया है। तहसीलदार कोरांव ने मौके पर जांच कार्यवाही के उपरांत पत्रकार को रहने के लिए उपरोक्त जर्जर मकान के ऊपर पन्नी डलवाने का काम किया। वही हल्का में तैनात एक दरोगा ने दूसरे दिन मौके पर पहुंचकर तहसीलदार के आदेशों को दरकिनार करते हुए पत्रकार के घर के पीछे स्थित शौचालय पर विपक्षियों द्वारा पन्नी डालकर मवेशी बांधकर शौचालय जाने के रास्ते को बाधित करवा दिया । वहीं दूसरे दिन पंहुचे हल्का एस आई ने मजिस्ट्रेट के आदेश को खुली चुनौती देते हुए कहा कि तहसीलदार खुद विवाद उत्पन्न कराती हैं। जबकि भूमि संबंधित विवाद राजस्व के दायरे में आते हैं। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होती है। पुलिस सिर्फ शांति व्यवस्था कायम व मजिस्ट्रेटी निर्देशों का पालन कराने के लिए बाध्य रहती है। शनिवार को उपरोक्त मामले को लेकर पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी कोराव संदीप कुमार वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी मेजा व प्रभारी निरीक्षक थाना कोरांव से मिलकर पत्रकार संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए भ्रष्टाचारी एसआई को तत्काल हल्के से बेदखल करने की मांग की। जिस पर क्षेत्राधिकारी मेजा ने थाना प्रभारी कोरांव को मामले को गंभीरता से लेने का दिशानिर्देश जारी किया। पत्रकारों ने स्थानीय प्रशासन को चेताया है कि अगर विपक्षी के द्वारा पन्नी डालकर शौचालय जाने के बाधित रास्ते को खाली नहीं कराया गया तो पत्रकार संगठन पत्रकार हित के लिए लामबंद होकर भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होगा।

Related Articles

Back to top button