जुआरियों की धरपकड़ को 10 टीम कर रही गश्त
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रकाश पर्व दीपावली की आड़ में लोग जुआ बड़े पैमाने पर खेलते हैं। इस बार पुलिस ने जुआरियों को पकडऩे के लिए पहले से ही जाल बिछा दिया है। जुआरियों की धरपकड़ के लिए 10 अतिरिक्त टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में गश्त कर रही हैं।
दीपावली पर शहर के पुराने इलाके में कुछ जगहों पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जाता है। जुआरियों की जमात यहां एकत्र होती है। रात भर हार-जीत का यह खेल चलता है। लाखों की बाजी इधर से उधर हो जाती है। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमों के अलावा थाना और चौकी प्रभारियों को विशेष निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही क्राइम ब्रांच को भी नजर रखने के लिए कहा गया है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने कहा कि जिस भी चौकी प्रभारी के क्षेत्र में दूसरी टीमें जुआ पकड़ेगी, उस चौकी इंजार्च के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




