पुस्तक के जरिये बयां की लॉकडाउन की हकीकत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सामाजिक तथा साहित्यिक संगठन उर्दू हिन्दी संगम की ओर से वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक स्नेह मधुर की पुस्तक ‘कोरोना वार’ : ‘लॉक डाउन, मैं और आसपास’ पर चर्चा एवं गोष्ठी का आयोजन रविवार को वरिष्ठ उर्दू हिन्दी साहित्यकार अनवार अब्बास के अहमदगंज स्थित आवास पर हुआ।
लॉकडाउन काल में मधुर ने कोरोना महामारी के विषय पर न केवल बहुत लोगों को लेखन हेतु प्रेरित किया, बल्कि उनके लेखों को संग्रहित कर के प्रकाशित भी किया। स्नेह मधुर द्वारा संग्रहित इस पुस्तक में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी शाहिद अस्करी द्वारा भी लिखित तीन लेखों को भी जगह मिली है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने लेखकों को बधाई एवं उनकी समाज सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। संचालन रुस्तम इलाहाबादी ने किया। कार्यक्रम में अनवार अब्बास, शौकत भारती, डॉ. असलम ज़ैदी, मोहम्मद अशरफ़, नईम, वसीम नक़वी, सैयद सुलेमान, अब्बास अली आदि अपस्थित रहे।



