Latest

पूर्व सांसद के बेटे ने कोचिंग संचालक पर की फायरिंग

आरोपी हमलावर का रहा है पुराना आपराधिक रिकार्ड

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पूर्व सांसद के बेटे ने म्योराबाद में रंगदारी न देने पर एक कोचिंग संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके सनसनी फैला दी। कैंट पुलिस जानलेवा हमले का मामला दर्ज करके आरोपी हमलावर की तलाश में छापेमारी कर रही है। इससे पूर्व भी सांसद के बेटे ने कई बार फायरिंग की है। एक बार वह पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। वह थाने का टॉप टेन अपराधियों में एक है।
कैंट पुलिस ने बताया कि गणेश नगर, म्योराबाद के रहने वाले सौरभ यादव कोचिंग संचालक हैं। उन्होंने पूर्व सांसद के बेटे शिवांग पासी के खिलाफ कैंट थाने में धमकी और जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन से पूर्व उसने कोचिंग संचालक से रंगदारी मांगी थी। इसके बाद कोचिंग बंद हो गई।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम सौरभ अपने घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान आरोपी शिवांग पासी वहां से गुजरा। उसने कोचिंग संचालक को देखा तो गाली दी और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। जिसके बाद सौरभ ने पुलिस को कॉल करके बुला लिया। 112 नंबर की पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक शिवांग भाग चुका था।
पुलिस भी पूछताछ करके चली गई। थोड़ी देर बाद शिवांग वहां पहुंचा और सौरभ यादव की हत्या के नीयत से ताबड़तोड़ 4 गोलियां चलाईं। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। सौरभ किसी तरह जान बचाकर घर के अंदर भागे और पुलिस को सूचना दी दोबारा सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि शिवांग के अधिवक्ता ने शुक्रवार को उसके सरेंडर करने की कोर्ट में अर्जी दे दी है।

Related Articles

Back to top button