प्रयागराज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब द्वारा आयोजित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कप 2020 पर रोमांचक मुकाबले में चन्द्र शेखर आज़ाद 11 ने किया कब्जा

प्रयागराज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब द्वारा आयोजित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कप 2020 पर रोमांचक मुकाबले में चन्द्र शेखर आज़ाद 11 ने किया कब्जा,
सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में वीरेंद्र पाठक के हरफन मौला खेल से चंद्र शेखर आज़ाद इलेवन विजयी हुई।
( विनय कुमार मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। क्रिकेट टूर्नामेंट में चंद्र शेखर आजाद 11 ने संघर्षपूर्ण मैच में भरद्वाज इलेवन को हराकर ट्राफी जीत ली। चन्द्रशेखर आजाद वीरेंद्र पाठक के चौमुखी खेल के कारण चन्द्रशेखर आजाद 4 विकेट से मैच को जीत लिया। भारद्वाज इलेवन ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर कुल 94 रन बनाए। वीरेंद्र पाठक की घातक गेंदबाजी के कारण भारद्वाज के तीन महत्वपूर्ण विकेट गिर गए जिसके कारण रन बनने की गति रुक गई। भरद्वाज इलेवन की ओर से सबसे ज्यादा रन अमर निषाद ने बनाया। खराब गेंदबाजी के कारण अतिरिक्त रनों की भरमार लग गई मेराज अहमद ने एक विकेट लिए।
जवाब में खेलते हुए चंद्रशेखर आजाद 11 की ओर से ओपनर बल्लेबाज के रूप में वीरेंद्र पाठक और सुमित यादव आए। जिन्होंने दमदार खेल खेलते हुए 57 रन की साझेदारी निभाई। सुमित यादव रन चुराने के चक्कर में आउट हो गए। अंतिम ओवर में भारद्वाज 11 के कप्तान पंकज श्रीवास्तव ने खराब गेंदबाजी करते हुए 1 ओवर में 14 रन दे दिए जिसके कारण से मैं चंद्रशेखर आजाद हारा हुआ मैच जीत गए।समापन समारोह के
मुख्य अतिथि नंद गोपाल गुप्ता नंदी में सांसद केशरी देवी पटेल ने मैन आफ सीरीज वीरेन्द्र पाठक को दो मैचों के मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया। पवन पटेल को मैन ऑफ द मैच दिया।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का स्वागत क्लब के सचिव रितेश सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर किया।क्लब के अध्यक्ष आलोक मालवीय ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि मीडिया कप में चंद्रशेखर आजाद भगत सिंह सुखदेव और भरद्वाज इलेवन ने खेला था। आज विशिष्ट अतिथि प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव ने टॉस करा कर दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन जवाहर श्रीवास्तव ने किया। चन्द्रशेखर आजाद इलेवन की टीम के कप्तान संदीप तिवारी ने मुख्य अतिथि नंदी जी से ट्रॉफी प्राप्त की इसी तरह भरद्वाज 11k पंकज श्रीवास्तव ने उपविजेता के कप्तान के रूप में ट्रॉफी प्राप्त की।समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ bjp नेता और चंद्रा स्कैन् के निदेशक प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव ने इस तरह के आयोजनों को बराबर करते रहने का अनुरोध किया।वरिष्ठ नेता और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल साहनी ने मीडिया कर्मियों के इस आयोजन की तारीफ की और इस तरह के आयोजनों में सहयोग करने का आश्वासन दिया।


