Latest
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, हज एवं वक्फ बोर्ड मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गौहनिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का स्वागत किया। अपनी पुत्री जान्हवी गुप्ता के साथ माननीय मुख्यमंत्री की गाड़ी में बैठ कर गौहनिया से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे जिसके बाद माननीय मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने माननीय मुख्यमंत्री से प्रयागराज के विकास को लेकर चर्चा की व उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।




