प्रमुख सचिव से मिलकर विधायक ने बताई धान खरीद की समस्या
धान खरीद को लेकर नही होगी समस्या –विधायक
कोरांव प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )विधानसभा क्षेत्र में धान खरीद को लेकर परेशान किसानों की समस्या को लेकर विधायक राजमणि कोल ने गुरुवार को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग बीना कुमारी मीणा से मुलाकात की ।विधायक ने क्षेत्र में विपणन शाखा लेडियारी केंद्र को खोलने, विपणन की सभी शाखाओं पर एक की जगह तीन कांटे को संचालित करने, क्षेत्र में संचालित सभी साधन सहकारी समितियों पर धान की खरीद शुरू कराने सहित कई अन्य समस्याओं को लेकर पत्र सौपा । इसके अलावा क्षेत्र के रामगढ़ ,सिरावल, साजी, सिकरो,जादीपुर, पवारी, रामगढ़ सहित कई अन्य गांव में सरकारी धान खरीद केंद्र संचालित किए जाने की मांग की । मुलाकात में वार्ता के दौरान प्रमुख सचिव ने समस्याओं को सुनते हुए तत्काल जिला अधिकारी को फोन पर क्षेत्र में धान खरीद में आ रही दिक्कतों के सापेक्ष केंद्रों के संचालन एवं कांटा की संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा विधायक द्वारा प्रस्तावित नए केंद्रों को भी खोलने का निर्देश जारी किया गया ताकि क्षेत्र के किसानों को अपनी धान की फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो ।उल्लेखनीय है कि जिले में धान के कटोरा के रूप में मशहूर कोरांव क्षेत्र में इस वर्ष भी धान का उत्पादन व्यापक पैमाने पर हुआ है लेकिन केंद्रों की कमी एवं निजी एजेंसियों के संचालकों की मनमानी के चलते किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है जिसके चलते किसान अपनी फसल बोने बोने दाम में बेचने को मजबूर हैं।


