Latest

दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दिल्ली में चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने आज पत्थर गिरजा के समीप जीजीआईसी प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया । भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से निराश किसानों के सडकों पर उतर कर संघर्ष को लेकर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस जनों ने कहा कि किसानों की मांगों को मानने व एमएसपी छीनने वाले कानून के बजाय मोदी सरकार उन पर ठंड में पानी की बौछार करवा रही,आशुगैस व बल प्रयोग कर रही। किसानों से सब कुछ छीन पूंजीपतियों की बैंक कर्ज माफी,हवाई अड्डे और रेलवे बांटे जा रहे हैं । आरोप लगाया कि किसानों के विरोध के अधिकार को जनविरोधी सरकार कुचल रही ।बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष द्वय रामकिशुन पटेल व अरुण तिवारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा जिसमें तीनों विधेयकों को वापस लेने,एमएसपी गारंटी, कर्ज माफी, कृषि क्षेत्र को कॉरपोरेट के हाथों न दिये जाने की मांगे शामिल थी। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने किया ।इस दौरान प्रभारी सचिव उज्ज्वल शुक्ला, किशोर वार्ष्णेय, विवेकानंद पाठक, फुज़ैल हाशमी,संजय तिवारी, तस्लीम उद्दीन, मुकंद तिवारी,खुशनवेदा फारुखी, अंशुमन पटेल,अल्पना निषाद,सुशील तिवारी ,परवेज सिद्दीक़ी,सुरेश यादव, अनिल पाण्डेय, अभिन्न वार्ष्णेय सिब्तैन बब्लू,राजेश राकेश,नसीम हाशमी, कंदर्प नारायण मिश्रा, अनुपम श्रीवास्तव आदि थे।

Related Articles

Back to top button