आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोपी गिरफ्तार

शंकरगढ़ प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। थाना शंकरगढ़ की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण(उकसाने)मामले का दोषी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुशार 05 अक्टूबर को सदर बाजार शंकरगढ़ गांव निवासी अंकिता कनौजिया पुत्री ननकू द्वारा अपने प्रेमी आशुतोष सोनी व उनके माता पिता द्वारा शादी के लिए मना करने पर क्षुब्ध युवती ने आग लगाकर आत्मा हत्या की कोशिश की गयी । जिसकी मृत्यु 10 अक्टूबर को हो गयी थी ।मामले का संज्ञान में आने पर स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार प्रयास से आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया।प्रयागराज डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा दोषी अपराधियो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु दिए गए आदेश के क्रम में एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्र व सीओ बारा अजीत कुमार रजक के निर्देशन को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय द्वारा मामले के मुख्य अभियुक्त आशुतोष के पिता कमलेश सोनी को आज कपारी मोड़ से हिरासत में लिया और पुलिस कार्यवाही की ।



