Latest

72 घंटे में हो हर फाइल का निस्तारण: प्रो. संगीता

 

इविवि: पहले दिन ही एक्शन मोड में दिखीं नई कुलपति

कहा, हॉस्टल और गेस्ट हॉउस में हो आधारभूत सुविधाएं

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की नव नियुक्ति कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव पहले ही दिन एक्शन मोड में नजर आईं। प्रो. श्रीवास्तव ने अधिकारियों से कहा कि 72 घंटे यानी तीन दिन में हर फाइल का निस्तारण हो। यदि फाइल के निस्तारण में किसी प्रकार की समस्या है तो अपने अधिकारी को सूचित करें।
कुलपति ने कहा कि इविवि के ब्वायज एवं गल्र्स हॉस्टलों में बुनियादी सुविधाएं तुरंत बहाल की जाएं। आए दिन छात्र पानी, बिजली और मेस के संचालन की शिकायत करते रहते हैं। इसके साथ सभी हॉस्टलों में साफ-सफाई हो। कोविड़-19 की गाइडलाइन के अनुसार हॉस्टल में जरूरी व्यवस्था हो।
प्रो. श्रीवास्तव ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि गेस्ट हॉउस की व्यवस्था भी दुरूस्त की जाए। ताकि कोविड काल में दूर-दूराज से आने वाले शिक्षक को रूकने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कुलपति ने सभी अधिकारियों को ई-आफिस शुरू करने के लिए निर्देश दिया। ताकि किसी छात्र, कर्मचारी, शिक्षक को किसी प्रकार की जानकारी के लिए परेशान न होना पड़े। ई-आफिस शुरू होने पर शिक्षक अपने जीपीएफ आदि संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button