Latest
कोरोना की भेंट चढ़ गया राष्ट्रीय शिल्प मेला
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एनसीजेडसीसी में एक से 12 दिसंबर तक लगने वाले राष्ट्रीय शिल्प मेला को इस बार अनुमति न मिलने के कारण स्थगित कर दिया गया है। केंद्र की ओर से मेले के आयोजन की पूरी तैयारी की गयी थी लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं मिली। डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी की ओर से केंद्र को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शिल्प हाट में 48 पक्की दुकानें हैं। हर दुकान पर 4-5 लोग रहते हैं। इससे भीड़ अधिक हो जाएगी। ऐसी स्थिति में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए मेले के लिए अनुमति देना सम्भव नहीं है। राष्ट्रीय शिल्प मेले में देश के कई राज्यों के शिल्पकार व कलाकार आते थे। लोगों को मेले का काफी इंतजार रहता था, लेकिन मेला कोरोना की भेंट चढ़ गया।


