Latest

नाबालिग से कराया रक्तदान सीएमएस ने लैब टेक्नीशियन को हटाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। तेजबहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) के ब्लड बैंक में एक लैब टेक्नीशियन को उसकी ही लापरवाही भारी पड़ गई।

 

ब्लड डोनेट करने से पहले अब दिखाना होगा पहचान पत्र

 

उसने 17 साल के एक नाबालिग के शरीर से ब्लड निकाला जो गलत है। 18 साल से कम उम्र के लोगों का ब्लड नहीं लिया जा सकता। अस्पताल की सीएमएस ने लैब टेक्नीशियन को वहां से हटाते हुए सख्त निर्देश दिया है कि जो भी ब्लड बैंक में ब्लड देने आएगा उसे पहले आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र दिखाना होगा।

बेली ब्लड बैंक में ब्लड दिलाने के नाम पर जरूरतमंदों से रुपयों की वसूली भी होती थी। दलाल किसी को भी बुलाकर ब्लड निकलवा देते थे और उसके बाद रुपयों की बंदरबाट हो जाती थी। इसमें ब्लड बैंक के कुछ लोगों की भी मिलीभगत होती थी। पिछले दिनों ऐसा ही एक मामला सामने आया तो अस्पताल की सीएमएस ने मामले की जाच कराई तो इसका खुलासा हुआ। एक लैब टेक्निशियन ने एक 17 साल के किशोर का ब्लड निकाला था इस पर लैब टेक्निशियन को ब्लड बैंक से हटा दिया गया है।
बेली अस्पताल की सीएमएस डॉ. किरन मलिक ने बताया कि ब्लड बैंक के बारे में मुझे कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। अनियमितताएं भी सामने आईं। इसमें शामिल एक कर्मचारी को हटा दिया गया है। अब कोई ब्लड देने के लिए ब्लड बैंक में आता है तो पहले उसको आधार कार्ड दिखाना होगा। 18 साल से उपर के लोगों का ही ब्लड निकाला जाएगा।

Related Articles

Back to top button