Latest

नवागत,थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार

कौंधियारा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और अपराधियों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता रहेगी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम नगरी में कानून-ब्यवस्था चुस्त दुरूस्त बनाए रखने के उद्देश्य से डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा कुलदीप तिवारी को विवेचना सेल अपराध शाखा प्रयागराज से स्थानांतरित कर कौंधियारा थाना प्रभारी बनाया गया।कौंधियारा के नवनियुक्त थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया बतादें मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा जिले के कप्तान सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा हमें जो जिम्मेदारी दी गई है ईमानदारी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए क्षेत्र की जनता को संतुष्ट कर पुलिस के प्रति उत्साह बढ़ाने का प्रयास करेंगे वही अपराधियों के प्रति प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी जो भी वांछित अपराधियों की कुंडली तैयार की जा रही है जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा बतादें की कुलदीप तिवारी बहुत ही तेज तर्रार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं,थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप तिवारी ने कहाँ की थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और अपराधियों पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी

Related Articles

Back to top button