Latest

चौक के व्यापारी मोतीलाल फर्नीचर के मालिक रितेश केसरवानी की आकस्मिक मृत पर व्यापारियों में दुख की लहर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को आज सुबह चौक के व्यापारी मोतीलाल फर्नीचर के मालिक रितेश केसरवानी की आकस्मिक मृत की सूचना प्राप्त हुई। जिससे व्यापारियों में और व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों में दुख की लहर दौड़ गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारी उनके आवास पर जाकर मृत्यु व्यापारी के परिजन से मिले और उनको सांत्वना दिया और दुख प्रकट किया ।
शाम को कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोक सभा में मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी ने कहा कि इस सलाइवा व्यापारियों का आत्महत्या करके अपनी जान देना अत्यंत दुखद और चिंता का कारण है । वह दबाव सह न सका जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज के समस्त व्यापारी अगर किसी भी पारिवारिक , मानसिक या आर्थिक परेशानी जूझ रहे हैं, तो वह व्यापार मंडल से संपर्क करें व्यापार मंडल की पूर्णता आपकी मदद करेगा। शोक सभा में प्रमुख रूप से सतीश केसरवानी, आनंद जी टंडन पप्पन भैया, राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, लालू मित्तल, अनूप वर्मा, मूसा खान मोहम्मद आसिफ, नमन ज्योत सिंह राय सरदार, रतन केसरवानी रवि बंसल, विशाल कनौजिया, अमित सिंह,ओमप्रकाश केसरवानी गया प्रसाद केसरवानी,बृजेश चौरसिया, निखिल पांडे, हरेंद्र सिंह लाली सरदार, मोहम्मद जकी, राजेश मेहरोत्रा, बादल केसरवानी अखिलेश मेहरोत्रा, अभिषेक गुप्ता के अलावा व्यापारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button