नागरिक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान मे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 70 वीं महापरिनिर्वाण दिवस मनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नागरिक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में अखिल भारतीय सरदार वल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान अलोपीबाग में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 70 वीं महापरिनिर्वाण दिवस पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शार्दूल सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया ।सर्व प़थम सरदार पटेल जी के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और सरदार पटेल अमर रहें का नारा लगाया गया । इसके पश्चात लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के देश के लिए किये गये योगदान को याद किया गया । वरिष्ठ पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह ने सरदार पटेल जी के किसानो के प़ति जो दर्द था , उनके उस उक्ति की ओर सभी का ध्यान आकृष्ट किया जो उन्होंने कहा था कि किसान डरकर दुःख उठाये और जालिम की लातें खाये , इससे मुझे शर्म आती है और मैं सोचता हूं कि किसानों को गरीब और कमजोर न रहने देकर सीधे खड़ा करुं और ऊंचा सिर करके चलने वाला बना दूं , इतना करके मरुंगा तो अपना जीवन सफल समझूंगा ।
किंतु सरदार पटेल जी की 15 दिसम्बर 1950 को अचानक मृत्यु हो जाने के कारण उनका सपना अधूरा रह गया है , अतः उनके सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना लौह पुरुष सरदार पटेल जी के प़ति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
पटेल जी के महापरिनिर्वाण दिवस मनाने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ चिकित्सक डा शार्दूल सिंह , पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह , ज्ञान सिंह पटेल पूर्व पार्षद , घनश्याम पटेल , कमलेश सिंह पार्षद , राकेश सिंह पटेल बेबी ,विनय सिंह ,डा
धीरेन्द्र सिंह , आलोक सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह बब्बू , संतोष तिवारी , पप्पू , सतेंद्र , रवीन्द्र कुमार , अखिलेश
आदि उपस्थित थे ।



