भाजपा सरकार ने किसानों को खेत खलिहान से लाकर सड़क पर खड़ा कर दिया- नरेंद्र सिंह


मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। किसान भाइयों के सम्मान मे, एवं किसान आन्दोलन के समर्थन मे सपा नेता पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने बुधवार को छेत्र के कोटहा, जगेपुर, बिसहिजन सहित कई गाँवों मे बैठक और चौपाल लगाकर भाजपा सरकार के कृषि बिल के विरोध मे किसानों को जागरूक किया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए नरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को खेत खलिहान से लाकर सड़क पर कर दिया है। अन्नदाता से जितना संवेदनहीनता और संवादहीनता इस सरकार ने किया है, कभी कोई कर नही सकता। कहा कि यह आन्दोलन और जागरूकता अभियान किसान बिल वापसी तक चलेगा।
इस मौके पर सुखसागर सिंह,नरेन्द्र नाथ मिश्र, पीयूष कुमार सिंह ‘राजू’, धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा, कृष्ण राज सिंह ‘पिन्कू’, अवध कुमार सिंह मुन्ना, अरविंद कुश्वाहा, सुरेश कुश्वाहा, विनोद कुश्वाहा, राम दास बिन्द, तोता राम कोल,विनोद गुप्ता, अजीत जायसवाल, आदि लोग रहे



