जानिए! आखिर कंगना ने क्या कहा pm मोदी की राजनीति के विषय मे….

ये पहली बार नहीं है जब कंगना ने खुद को मोदी फैन बताया हो. इससे पहले भी वो पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर चुकी हैं और खुद को उनकी प्रशंसक बता चुकी हैं.
कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फैन हैं. इस बात का खुलासा कंगना ने खुद किया है . उन्होंने कहा, ‘मैं मोदी की बड़ी फैन हूं. मैं बहुत ज्यादा पेपर नहीं पढ़ती हूं. पर वह एक सक्सेस स्टोरी हैं, एक आम आदमी की महत्वाकांक्षा, एक चायवाला आज देश का पीएम है. यह उनकी नहीं देश के लोकतंत्र की जीत है. दुनिया परफेक्ट नहीं हो सकती लेकिन इसे हम बैलेंस बना सकते हैं.’
कंगना ने कहा कि उन्हें राजनीति में आने में दिक्कत नहीं है मगर उन्हें नेताओं का फैशनसेंस पसंद नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अगर ग्लैमर के साथ राजनीति के क्षेत्र में लोग उन्हें स्वीकार करें तो वह राजनीति में आ सकती हैं.
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कंगना ने खुद को मोदी फैन बताया हो. इससे पहले भी वो पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर चुकी हैं और खुद को उनकी प्रशंसक बता चुकी हैं. इससे पहले इसी साल फरवरी में उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी. इस मुलाकात के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि कंगना राजनीति में आ सकती हैं.
मीडिया सूत्रों की मानें तो कंगना राजनीति के तौर-तरीकों पर पर बारीकी से नजर रख रही हैं. और राजनीति के सारे दांव-पेंच सीख रही हैं. वह बॉलीवुड में अच्छे फिल्मों के चुनाव से अपनी छवि बेहतर बना रही हैं जिससे वो इसका इस्तेमाल राजनीति के क्षेत्र में कर सकें. हालांकि कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने खुद मीडिया के सामने आकर इन अटकलों पर विराम लगाया था. उन्होंने कहा था कि फिलहाल कंगना की ऐसी कोई योजना नहीं है. अभी वो फिल्मों में ही अपने करियर पर फोकस कर रही हैं.
बता दें कंगना आने वाले समय में फिल्म मणिकर्णिका में दिखाई देंगी. इस फिल्म में वो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में दिखाई देंगी.


