अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर शैक्षिक ऋण, टर्मलोन, मुस्लिम मुसाफ़िरखाना, लखनऊ के वेब पोर्टल का शुभारम्भ

टर्म लोन योजना के तहत 572 लाभार्थियों में 8.55 करोड़ रू0 की धनराशि का वितरण
शैक्षिक ऋण योजना के तहत 33 छात्र-छात्राओं में 70.50 लाख का वितरण
( विनय मिश्रा )
लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ ने लखनऊ स्थित योजना भवन में ‘अल्पसंख्यक अधिकार दिवस‘ के अवसर पर अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड की टर्म लोन व शैक्षिक ऋण योजना एवं मुस्लिम मुसाफिर खाना लखनऊ के वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।
अल्पसंख्यक कैबिनेट मंत्री नंदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन अल्पसंख्यक समुदाय के लिए उनके अधिकार की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी जिन्होंने यह नारा बुलंद करने का काम किया जब भी वह किसी मंच पर होते हैं इस देश में रहने वाले 130 करोड़ लोगों की बात करते हैं, उन्होंने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास सिर्फ नहीं है यह नारा यह है उद्देश्य हमारा, यह इस हाल में भी दिखाई पड़ रहा है और पूरे देश के कोने कोने में दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस देश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी इस प्रदेश में रहने वाले 24 करोड़ लोगों के लिए इस सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर समुदाय, और हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए बिना किसी पक्षपात के बेहद पारदर्शी ढंग से प्रदेश के अंतिम पंक्ति पर बैठे अंतिम व्यक्ति तक हमारी सरकार का लाभ मिले इसके लिये हमेशा कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में किस तरह से पारदर्शिता है इसके लिए लगातार विभाग के अधिकारी गण लगातार कार्य कर रहे हैं और लगातार इस पर कार्य हो रहा है। मुसाफिरखाना इस पर कार्य हो रहा है मुसाफिरखाना जो र्जीण-र्शीण अवस्था में पड़ा हुआ था उसके विकास को लेकर लगभग एक करोड़ 30 लाख रुपए खर्च करके उसको नया स्वरूप दिया गया है, और घर बैठे अपने मोबाइल से, पोर्टल पर आप उसकी बुकिंग कर सकते हैं और उसको और सुविधाओं से लैस करने के लिए हमारे अधिकारीगण लगे हुए हैं कि वहीं पर बैठे-बैठे आप अपना रूम वहीं से बुक कर सकते हैं। इसके लिये मैं अपने विभाग के अधिकारीगण की प्रशंसा करता हूं और बधाई भी देता हूं।
मंत्री ने कहा कि हमारे जो अल्पसंख्यक समाज के भाई बहन हैं वह भी आकर इसका फायदा ले सकें एक और वेबसाइट जिसका नवीनीकरण किया गया है उसका भी लोकार्पण आज हुआ है। उन्होंने कहा कि जो जनकल्याण योजनाएं अल्पसंख्यक कल्याण के लिए चलाई जा रही हैं उनके लिए भी पोर्टल बने वह भी हम बैठे-बैठे लाइव देख सकें कि किस तरह से वहां पर काम हुआ है कितना प्रतिशत काम हुआ है कि कितना पैसा दिया गया है और कितना पैसा यूज हुआ है इसको भी हम देख सकें, इसके लिए भी विभाग कार्यरत है और आशा है कि इसका भी जल्दी ही क्रियान्वयन होगा और मुझे यह भी बताते हुए हर्ष हो रहा है कि पिछले 13 वर्षों से किसी लाभार्थियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा था मगर माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय मुख्यमंत्री जी और हमारी सरकार के प्रयास से आज इन लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों से अपील करता हूं जिनको यहां से टर्मलोन मिला है, उन्हें चाहिये कि हम समय से पैसा वापस करें और अपना लेनदेन अच्छा रखें तो निश्चित रूप से हम तरक्की की ओर बढेंगे।
इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा , प्रमुख सचिव बी० एल० मीणा , विशेष सचिव जे० पी० सिंह , सयुंक्त निदेशक आर० पी० सिंह , सचिव हज कमिटी राहुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

