Latest

भाजपा सांसद आवास का घेराव कर रहे कांग्रेसियो को पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीन नये कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेत्तृत्व के आवाहन पर देशभर में भाजपा सांसद आवास का घेराव कर प्रदर्शन करने की घोषणा की गई। इसी क्रम में संगम नगरी प्रयागराज के कांग्रेसजनों ने भी फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल के आवास को घेरने की योजना तैयार की लेकिन कांग्रेसियो के प्रदर्शन की सूचना पहले से ही पुलिस को लग गई। पुलिस ने मेवहाल चौराहा स्थित सांसद आवास को छावनी में तब्दील कर दिया। वहीं कांग्रेसियो ने भी पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जैसे तैसे सांसद आवास के करीब पहुँचकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हल्का बल प्रयोग कर हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियो की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने केन्द्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता संजय तिवारी और हसीब अहमद का कहना था की सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का किसान खून के आंसू रोने पर मजबूर है।

गिरफ्तार कांग्रेसियो में अरुण तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, अनिल पाण्डेय, दिनेश सोनी, प्रदीप नारायण, नारायण दुबे, अन्नू सिंह, महबूब आलम, संजय सिंह, परवेज़ आलम समेत आदि लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button