Latest
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बनाये गए जितेन्द्र तिवारी कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नैनी के कॉटन मिल तिराहे पर युवा कांग्रेस नेता प्रांजल केशरवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने नयी कार्यकारिणी बनने की ख़ुशी मनाई।
उनके साथ ही नवनियुक्त प्रदेश सचिव शशांक शर्मा, प्रदेश सह सचिव जीशान अहमद,शहर अध्यक्ष निशांत रस्तोगी का भी स्वागत हुआ। संचालन शहर कांग्रेस के महामंत्री नयन कुशवाहा जी ने किया।
युवा कांग्रेश के मोनू यादव और सहजादुल हक़ ने नेतृत्व को प्रयाग से इतने लोगो के चुने जाने पर धन्यवाद दिया। जितेन्द्र तिवारी ने इसका पूरा श्रेय राष्ट्रीय सचिव तनु यादव और प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय जी को दिया। स्वागत में मुख्य रूप से गनी अहमद, सत्यम सिंह, करण त्रिपाठी,सरफराज, शुभम मिश्रा, अभिनेष तिवारी, राजेश आदि रहे।



