Latest

अकादमी बीमर्स और प्रीतम नगर boys फाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अकादमी बीमर्स और प्रीतम नगर ब्वायज ने अंकों के आधार पर एबोनी बनर्जी स्मृति अंडर-15 फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान पर खेली जा प्रतियोगिता में शनिवार को पहले मैच में प्रीतम नगर ब्वायज ने नेशनल फुटबाल अकादमी को 1-0 से हराया। गोल अली रज़ा ने किया।

अग्रसेन अकादमी ने दिवेश केसरवानी के गोल से अकादमी फाइटर्स को 1-0 से हराया। नेशनल फुटबाल अकादमी ने अग्रसेन फुटबाल अकादमी को 1-0 से हराया, गोल ने शाश्वत ने किया।

अकादमी बीमर्स ने फाइटर्स को 5-0 से हराया। गोल मो हसन, अक्षत मिश्र, हार्दिक मिश्रा, मो. अरमान और श्रेयांश गुप्ता ने किया। मैच से पूर्व डॉ. अजय पांडेय, डॉ. इमरान और रविन्द्र मिश्र, संजीव कुमार गोंड और जितेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शादाब रज़ा ने अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन किया।

फाइनल मुकाबला रविवार को अपराह्न ढाई बजे से खेला जाएगा। इसी दिन अंडर-12 टीम भी मुकाबला होगा। एबीआईसी के प्रधानचार्य स्वास्तिक बोस, अकादमी के सचिव बिप्लब् घोष और कोषाध्यक्ष संजीव चंदा पुरस्कार वितरित करेंगे।

Related Articles

Back to top button