बच्चों के सांस्कृतिक चेतना का इन्द्रधनुषीय रंग ‘‘प्रयाग धारा’’ का आयोजन

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर मघ्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं चऊचक हब के संयुक्त तत्वावधान में प्रयागराज के गंगा-जमुनी संस्कृति के युवा कलाकारों के सम्मान के साथ ऊर्जावान बच्चों के सांस्कृतिक चेतना का इन्द्रधनुषीय रंग ‘‘प्रयाग धारा’’ का आयोजन केन्द्र के पेक्षागृह में आयोजित हुआ ।

कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम कथा वाचक शान्तनू महाराज जी व श्री राजीव मिश्र के साथ गौरवमई उपस्थिति में स्वामी चिन्मय निर्वाण जी तथा डा0 श्ेवता सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर केन्द्र के सहायक लेखाधिकारी राकेश सिन्हा द्वारा आमंत्रित अतिथियों का एवं शहर के प्रतिष्ठित कलाकारों का केन्द्र परिवार व केन्द्र निदेशक इन्द्रजीत ग्रोवर की ओर से शब्द सुमनों से स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम की रूप-रेखा और महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के प्रथम पायदान पर ऊर्जावान बच्चों द्वारा मां सरस्वती की आराधना एवं स्तुति की गयी। उसके पश्चात् बच्चों द्वारा समूह गायन ‘ईश्वर अल्ला तेरे इस जहान में’ की प्रस्तुति ने सभागार में एक अलग सी अलख जगायी। कार्यक्रम के अगले चरण में प्रज्ञा कुलदीप रावल द्वारा प्रशिक्षित 12 बच्चों द्वारा ‘‘ऐ गिरि नन्दीनी नन्दितमेदिनी विश्वविनोदिनी नंदनुते’’ स्तुति पर खुबसूरत नृत्य की प्रस्तुति की गयी। जिसने पूरे वातावरण को मा जगदम्बा की भक्ति में भक्तिमय कर दिया गया। उसके पश्चात् आरम्भ हुआ प्रयागराज के युवा कलाकारों का मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान की श्रृंखला, जिसके अन्तर्गत साहित्य जगत में डा0 श्लेष गौतम (काव्य रचना के क्षेत्र में), श्री मधु शुक्ला (लोक के क्षेत्र में), श्री मनोज गुप्ता (भजन गायन के क्षेत्र में) श्री मंजू नारायण (लोक गीत), श्री गणेश श्रीवास्तव(भजन) मनीषा निरखी (भजन एवं सुगम संगीत), हरे राम द्विवेदी (लोकगीत/भजन) डा0 अंकिता चतुर्वेदी मालवीय, (सुगम संगीत), आशुतोष श्रीवास्तव(सुगम संगीत गायन), स्वाति निरखी (भजन एवं सुगम संगीत), श्री रत्नेश दुबे (भजन गायन), शाम्भवी शुक्ला (युवा लोकगीत) अंजली भारद्वाज(लोकगीत), आनन्द किशोर (तबलावादन), राशन पाण्डेय (शास्त्रीय संगीत) शिवम भगवती (युवा कवि), आसित सांई (बाल कलाकार) प्रत्युष रौनक (युवा कवि) डां. श्रेया श्रीवास्व, शुभाषि मजूमदार, डा0 अंकिता मुखर्जी, पं. सौरभ कृष्ण शास्त्री, अंशुला सिंह, शिव गुप्ता, नीतू तिवारी, रंजीत गुप्ता, नीरज अग्रवाल, ज्योति आनंद, शुभांगी सिंह, अनमोल खत्री, रोमा निषाद, एम0पी0 मंगल, संक्षेप बरनवाल, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री विवेक रंजन सिंह द्वारा किया गया।




