पहली बार हो रही राज्य कृषि सेवा परीक्षा, यूपीपीएससी ने जारी किया 564 पदों के लिए
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)। की ओर से 564 पदों के लिए सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मंगलवार से 7 प्रकार के 564 पदों के लिए आवेदन शुरू हो गया है।
वेबसाइट पर नोटिफिकेशन, 25 जनवरी तक करें आवेदन
अभ्यर्थी अब आयोग की वेबसाइट पर जाकर भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इसके अन्तर्गत जिला उद्यान अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण, वरिष्ठ प्राविधिक (शस्य शाखा), वरिष्ठ प्राविधिक (वनस्पति शाखा), वरिष्ठ प्राविधिक (पौध संरक्षण शाखा), वरिष्ठ प्राविधिक (रसायन शाखा) एवं वरिष्ठ प्राविधिक (विकास शाखा) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन आरंभ 29 दिसम्बर 2020 से हुए हैं। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि आयोग की ओर से 25 जनवरी एवं ऑनलाइन आवेदन सबमिट किए जाने की अन्तिम तिथि 29 जनवरी 2021 है। आवेदन करने की वाले अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 होनी चाहिए। अभी तक इन पदों पर भर्ती पीसीएस परीक्षा के माध्यम से की जाती थी लेकिन पहली बार पदों की संख्या ज्यादा होने की वजह से पदों के लिए अलग से सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020 का आयोजन किया जा रहा है।
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020 के लिए रिक्त पदों की भर्ती को दो वर्ग ग्रुप ए और ग्रुप बी में बांटा गया है। ग्रुप ए के अन्तर्गत आने वाले पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों माध्यम से किया जाएगा। वहीं ग्रुप बी में रखे गए पदों का चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। ग्रुप ए में जिला उद्यान अधिकारी ग्रेड 1, श्रेणी -2 एवं प्रधानाचार्य राजकीय विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र-खाद्य प्रसस्करण अधिकारी श्रेणी-2 के पदों को रखा गया है। ग्रुप बी में वरिष्ठ प्राविधिक (शस्य शाखा), वरिष्ठ प्राविधिक (वनस्पति शाखा), वरिष्ठ प्राविधिक (पौध संरक्षण शाखा), वरिष्ठ प्राविधिक (रसायन शाखा) एवं वरिष्ठ प्राविधिक (विकास शाखा) के पदों को रखा गया है।


