किशोरी लाल क्लब ने जीता खिताब

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने जेसीएफ क्लब को 46 रन से हराकर प्राइड कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
दौलत हुसैन कालेज मैदान पर गुरुवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में किशोरी लाल क्लब ने 22 ओवर में 145 रन (सौरभ सिंह 29, फैज अहमद 25, अथर्व सिंह दो, सूर्यांश, विकास एवं अब्दुल रहमान एक-एक विकेट) बनाये।
जवाब में जेसीएफ की टीम 15 ओवर में 78 रन (अब्दुल रहमान, हर्षित तिवारी तीन, युवराज सिंह दो विकेट) पर सिमट गई। मुख्य अतिथि मसरूर अहमद एवं विशिष्ट अतिथि मो. अख्तर ने पुरस्कार वितरित किये। हर्षित तिवारी को मैन ऑफ दि मैच, बेस्ट बैट्समैन एवं मैन ऑफ दि टूर्नामेंट तथा कुणाल मिश्र को बेस्ट बॉलर एवं वैभव शुक्ल को बेस्ट फील्डर चुना गया। संचालन क्रिकेट कोच मो. रिजवान ने किया। इस मौके पर केशव मिश्र, जहीर अब्बास, आमिर आब्दी आदि मौजूद रहे।



