Latest

राज्यसभा हार पर बोलीं माया, नहीं टूटेगा SP से गठबंधन, 2019 होगा BJP पर भारी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को राज्यसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा पर जमकर बरसीं। मायावती ने बीजेपी पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ साजिश कर फूट डालने की कोशिश में अतिरिक्त उम्मीदवार को मैदान में उतारा।

बीजेपी की अराजकता जारी है। इसलिए लोकसभा उपचुनाव में बसपा ने सपा का समर्थन किया, इसलिए बीजेपी को गोरखपुर और फूलपुर में दिन में तारे नजर आए। उपचुनाव में मिली हार के बाद राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने साजिश रची। उन्होंने बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया।

राज्यसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देने के लिए कांग्रेस और सपा के विधायकों का अभार जताया। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि बसपा उम्मीदवार को हराकर सपा के साथ गठबंधन पर भाजपा कोई असर नहीं डाल पाई है और 2019 के आम चुनाव में उसे इसका परिणाम भुगतना होगा।

हत्या कराना चाहती है भाजपा

इस दौरान मायावती ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार मेरी हत्या करवाना चाहती है। इस तरह हमारे आंदोलन को खत्म करना चाहती है। मायावती ने कहा कि बीजेपी वाले गेस्ट हाउस कांड की याद दिला रहे हैं तो उन्हें भी अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

मायावती ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार मेरी हत्या करवाना चाहती है और इस तरह हमारे आंदोलन को खत्म करना चाहती है। गेस्ट हाउस कांड के जिक्र को लेकर माया ने भाजपा से सवाल किया कि उस दौरान वहां मौजूद ओपी सिंह को पुलिस प्रमुख का पद देकर बीजेपी क्या साबित करना चाहती है? उन्होंने कहा कि अखिलेश उस वक्त राजनीति में नहीं थे, इसलिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना गलत होगा।

सपा ने नहीं मनाया जश्न

सपा और बसपा गठजोड़ के एक प्रत्याशी के राज्यसभा चुनाव हारने के बाद शनिवार को सपा मुख्यालय पर होने वाले जीत के जश्न के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। इस आयोजन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सभी बड़े नेताओं को भाग लेना था।

हालांकि, राज्यसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी जया बच्चन तो जीत गईं, लेकिन सपा समर्थित बसपा प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर हार गए। इसके बाद यह समारोह स्थगित करने का फैसला किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button