समाजवादियों को दशमलौअ से गणित समझ कर आगे बढ़ना होगा – डॉ मान सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । शिक्षक विधान परिषद सदस्य व शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मान सिंह यादव ने गोविनदपुर मे स्वागत समारोह मे समाजवादियों को पुस्तक से नही बल्कि दशमलौअ से गणित का ज्ञान ले कर आगे बढ़ना होगा।अधिवक्ता रुपनाथ यादव द्वारा गोविन्दपुर मे आयोजित क्षेत्रिय वृद्ध जनो के सम्मान समारोह में जहाँ गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव,इन्जीनियर विजय बहादुर गुप्ता,राजेन्द्र प्रसाद यादव,नन्दू हेला व राजेन्द्र पासी को शॉल और अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया वहीं नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ मान सिंह,ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,अधिवक्ता सभा के ज़िलाध्यक्ष राकेश यादव,पिछड़ा प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष कृपा शंकर बिन्द,पासी समाज के प्रदेश के नेता रजनीश भारतीया का नागरिक सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पार्षद महावीर यादव ने किया।कार्यक्रम मे वक्ताओं ने जहाँ कार्यकर्ताओं को समाजवाद का पाठ पढाया वहीं शिक्षक विधान परिषद के अभेद दुर्ग को सफल तरीके और बूथ स्तर पर संगठनात्मक तरीके से भेदने मे बधाई देते हुए इसी उर्जा के साथ 2022 मे होने वाले विधान सभा चुनाव में ज़िले की कम से कम 11 सीटों पर विजयी परचम लहराने मे अभी से लगने की हिदायत देते हुए एकजुटता का आहृवान भी किया गया।कार्यक्रम मे रुपनाथ यादव,अभिषेक रंजन,महावीर यादव,ननकऊ यादव,जी एस यादव,आशुतोष तिवारी,लछमन यादव,दया शंकर यादव,पप्पू पासी,रंजीत यादव,आशीष कनौजिया,गौरव वर्मा,रवि कुमार यादव आदि शामिल रहे।




