माघ मेला विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत शिविर का हुआ भूमि पूजन

(अनुराग शुक्ला/अनंत पांडे) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज 5 जनवरी 2021 को माघ मेला शिविर परेड ग्राउंड में विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के शिविर के लिए भूमि पूजन हुआ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार माघ मेला शिविर में गतिविधियां होंगी अभी किसी प्रकार के कार्यक्रम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनसंपर्क अभियान के कारण तय नहीं है जिसके लिए शिर्ष पदाधिकारी बैठकर निर्णय लेंगे पूजन वेद विद्यालय के आचार्य पंकज एवं दीक्षांत पांडे के द्वारा संपन्न हुआ क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश अंबरीश सिंह की उपस्थिति में हुआ जिसमें प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश, दिवाकर त्रिपाठी, शंकर देव त्रिपाठी, अमित पाठक, मोहनलाल पटेल, गौरव जायसवाल, धीरेंद्र कुशवाहा, अभिषेक पाठक, अनिल सिंह, अमरनाथ तिवारी, शिवम द्विवेदी, विजय पांडे, वर्षा जायसवाल, माया द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।


