Latest

माघ मेला में डयूटी कर रहे दस पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में

दस पुलिसकर्मी कोरोना पाजिटिव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना संक्रमण का असर माघ मेला क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी माघ मेला में डयूटी कर रहे दस पुलिसकर्मी (सात कांस्टेबल, दो हेड कांस्टेबल व एक एसआई) कोरोना की चपेट में आ गए। बीते छह दिन की बात करें तो अबतक डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिस व सुरक्षाकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। वहीं बुधवार को जिले में कुल 49 लोग संक्रमित मिले हैं जबकि दो मरीजों की मौत संक्रमण के चलते हुई। अब मौत का आंकड़ा 381 पर है। एक जनवरी को मेले में डयूटी कर रहे पांच होमगार्ड कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद दो जनवरी को मेला थाने का कुक भी संक्रमण की चपेट में आया। पांच जनवरी को एसआई, कांस्टेबल व हेड ऑपरेटर भी संक्रमित हुआ। वहीं बुधवार को मेजा थाने का एसआई, सीआरपीएफ का कुक व एक जवान भी बीमारी की चपेट में आए हैं।

Related Articles

Back to top button