विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर 2010 में हुए आर० डी० एक्स० बॉम्ब ब्लास्ट जानलेवा हमले के मामले सुनवाई

मुख्य आरोपी विजय मिश्रा और दिलीप मिश्रा के खिलाफ सुनवाई है ।
8 जनवरी को एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दिल्ली हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट जे पी शर्मा पहुंचे प्रयागराज। बम ब्लास्ट मामले के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता पहुंचे प्रयागराज । 2010 हाई ग्रेड RDX बम ब्लास्ट हमले की सुनवाई । उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर 2010 में हुए आर० डी० एक्स० बॉम्ब ब्लास्ट जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी विजय मिश्रा और दिलीप मिश्रा के खिलाफ सुनवाई है । 8 जनवरी को एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी।
बम ब्लास्ट मामलों के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता जे पी शर्मा मंत्री नन्दी की तरफ से रखेंगे पक्ष। 40 साल का जे पी शर्मा को बम ब्लास्ट मामलों का अनुभव है ।जे पी शर्मा के कुछ बम ब्लास्ट से संबंधित प्रमुख मामलें।समझौता ट्रेन ब्लास्ट केस,अजमेर दरगाह ब्लास्ट केस,मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस,मुंबई मालेगांव ब्लास्ट जैसे महत्वपूर्ण केस को देख रहे हैं। अदालत में मंत्री का पक्ष रखते हुए विरोधियों को सजा दिलाने के लिए अपना पक्ष रखेंगे । विरोधियों में मुख्य आरोपी विजय मिश्रा दिलीप मिश्रा है । जिसमे विजय मिश्रा भदोही से विधायक है। विजय मिश्रा पर हत्या, किडनैपिंग, गुंडागर्दी, के 70 से ज्यादा मुकदमा पहले से दर्ज हैं।
विजय मिश्रा का रिश्तेदार है ।कुख्यात अपराधी दिलीप मिश्रा।
वर्तमान में विजय मिश्रा और दिलीप मिश्रा दोनों अभी जेल में हैं । 2010 में मंत्री नन्दी पर हुआ था जानलेवा हमला । जिसमे नन्दी गंभीर रूप से घायल हो गए थे । 14 बार हुआ था ऑपरेशन और दो लोगों ने अपनी जान गंवाई। हाई ग्रेड रिमोट कंट्रोल RDX बम से हुआ था हमला। तत्कालीन समय में बसपा की सरकार थी।

