प्रदेश

ऑटो और डंफर की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत, 5 घायल

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक ऑटो और डंफर की भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां 5 में से 3 लोगों की हालत ज्यादा नाजूक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसा सब्दलपुर इलाके में हुआ है। यहां लखना मन्दिर का दर्शन करने जा रहे लोगों से भरी ऑटो को डंफर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि चकरनगर की साइड से ऑटो लखना की तरफ जा रहा था और डंपर लखना से चकरनगर की तरफ को आ रहा था। तभी दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 5 घायलों को स्थानीय प्रशासन ने उन्हें अस्पताल भर्ती कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि थाना लवेदी पुलिस और संबंधित कोई भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचे जिस वजह से तीन घायल लोग बुरी तरह से तड़पते हुए नजर आए । 1 घंटे के बाद दूसरे थाने के थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button