Latest

AIMIM से जुड़ने के लिए नौजवानों ने भारी संख्या में सदस्यता ग्रहण की

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एमिम महानगर इकाई एवं महानगर युवा इकाई का एक कार्यक्रम महानगर कार्यालय दायरा शाह अजमल पर संपन्न हुआ हर घर घर मजलिस हर घर दस्तक नाम से चलाए जा रहे डोर टू डोर अभियान से बड़ी संख्या में नौजवान मजलिस से जुड़ रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से संगठन के विस्तार एवं संगठन को बड़ा और मजबूत करने पर निरंतर जोर दिया जा रहा है जिसमें शहर के तमाम सम्मानित लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में शहर के नौजवानों ने मजलिस का दामन थामा कार्यालय पर इकट्ठा हुए तमाम नवनियुक्त साथियों को मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की विचारधारा से अवगत करा कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई इसके अलावा उज़ैर कीब्रिया को युवा इकाई का महासचिव नियुक्त किया गया गुलजार अहमद को युवा इकाई का सचिव नियुक्त किया गया नौशाद अहमद अब्बासी को युवा इकाई का कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मोहम्मद शफीक और संचालन महानगर महासचिव फजल फाकरी ने किया मंडल प्रवक्ता अफसर महमूद जमील खान साहब युवा के महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद मंदर,तारिक अंसारी,मोहम्मद रईस, अबिद नियाज़ी, अफसर अहमद, मोहम्मद शाहिद,मोहम्मद शारिक, सचिन, परवेज अयाज शहजादे, इरफान, फहद खान सैफी अहमद मोहम्मद कैफ अमन जीशान फैजी लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button