Latest

शहर में भारी वाहनों की इंट्री पर रोक, मकर संक्रांति स्नान से पूर्व यातायात डायवर्जन

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मकर संक्रांति स्नान पर्व से पूर्व यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। 13 जनवरी की रात से 15 जनवरी तक शहर में प्रवेश करने वाले सभी भारी वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। पास वाली गाडिय़ों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। इन्हें बम्हरौली, सहसों चौराहा, हबूसा मोड़, सोरांव बाईपास, नवाबगंज बाईपास, फाफामऊ, टीपीनगर तिराहा, रामपुर चौराहा और घूरपुर थाने से डायवर्ट किया जाएगा।

इस दौरान माघ मेला क्षेत्र में भी प्रशासनिक व चिकित्सीय वाहनों के अतिरिक्त सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परेड में बाइक और अन्य गाडिय़ों के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इस बार संगम जाने के लिए जीटी जवाहर चौराहे से प्रवेश होगा और निकासी हर्षवद्र्धन चौराहे से की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रमुख स्नान पर्व पर अक्षयवट दर्शन नहीं होगा। सामान्य दिनों में सुबह सात से शाम साढ़े पांच बजे तक दर्शन किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button