Latest
आलोक-विनीत के खेल से भवम अकादमी फाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आलोक सिंह के अर्धशतक (96 रन, 51 गेंद, 11 चौके, चार छक्के) और विनीत सिंह के हरफनमौला खेल (51 रन एवं एक विकेट) के दम पर भवम स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने यूनिवर्सल एकादश को 62 रन से हराकर विश्वास लैब टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई।
भानु प्रताप अकादमी झूसी मैदान पर गुरुवार को खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में भवम अकादमी ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन (आलोक सिंह 96, विनीत सिंह 51, अमन दो विकेट) बनाकर यूनिवर्सल एकादश को 18 ओवर में 130 रन (अमन 33 नाबाद, मो. रिजवान 21, उदय प्रताप व धीरज अवस्थी तीन-तीन, विनीत सिंह एक विकेट) पर सीमित किया। आलोक को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।

