Latest
जिला अधिवक्ता संघ के वाहन स्टैण्ड का उद्घाटन सांसद ने किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज जिला कचेहरी में जिला अधिवक्ता संघ के वाहन स्टैण्ड का उद्घाटन सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने किया, इस अवसर पर सांसद केशरी देवी ने कहा कि अधिवक्ता संघ का वाहन स्टैंड बनने से अब अधिवक्ताओं को निशुल्क अपना वाहन स्टैंड में सुरक्षित रखने में आसानी होगी।इस अवसर पर विधायक शहर उत्तरी हर्ष वर्धन वाजपेयी, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ राम सागर मिश्रा।मंत्री राकेश दुबे, सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।



