Latest

26 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक से ट्रैक्टर रैली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष व कार्यक्रम क्रियान्वयन व प्रचार प्रसार प्रभारी सुशील तिवारी ने 26 जनवरी को संयुक्त किसान संघर्ष समिति द्वारा निकाले जाने वाली ट्रेक्टर रैली का समर्थन करते हुए किसानों से अपील की कि उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस से जुड़े लोग भी 26 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन तथा 3नो कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग का समर्थन करते हुए प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक से ट्रैक्टर रैली निकालें। साथ ही सुशील तिवारी ने कहा कि 2 डिग्री,4 डिग्री की हाड़ कपाती ठंड में बैठे किसान साथियो का दर्द सरकार को नही दिख रहा है लगातार किसानों की हो रही शहादत से भी सरकार का मन विचलित नही हो रहा है,कारपोरेट प्रेम में भाजपा इतनी अंधी हो गयी कि देश की 70 %आबादी का दर्द और उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है,विदेशो तक से आंदोलन रत किसानों को निरंतर समर्थन मिल रहा है लेकिन अभी तक सरकार की ओर से या प्रधानमंत्री की ओर से कोई भी बयान शहीद किसानों की शहादत पर नही आया है,,
प्रदेश उपाध्यक्ष ने यह भी बताया कि 26 नवम्बर से जब से दिल्ली में किसान धरने पर बैठे है तभी से उत्तर प्रदेश किसान काँग्रेस भी लगातार पंचायतों,ट्रेक्टर रैली,गांव भर्मण,किसान सम्मान आदि कार्यक्रमो के द्वारा आंदोलन रत किसानों की मांग को मजबूत करने का प्रयास जारी है।
जिला किसान कांग्रेस प्रयागराज यमुनापार अद्द्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बैठक में बताया कि किसान काँग्रेस का संगठन निर्माण कार्य जोरो पर है तहसील,ब्लॉक,न्यायपंचायत तथा ग्राम पंचायत तक की कमेटियों का गठन शीघ्र पूर्ण होगा।

Related Articles

Back to top button