Latest

माघ मेला क्षेत्र में 14 सौ संस्थाओं की कटौती संस्थाएं की सुविधाओं में भी कटौती

कोरोना संक्रमण के कारण संस्‍थाओं की कटौती।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला क्षेत्र में 14 सौ संस्थाओं की कटौती कर दी गई है। इसके अलावा कई अन्‍य ऐसी भी संस्थाएं हैं, जिनकी सुविधाओं में कटौती की गई है। इस कटौती से कुछ संत नाराज भी हैं और वह जमीन के लिए लगातार प्रशासन से मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जमीन न मिली तो वह प्रदर्शन करेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस बार प्रयागराज के माघ मेला में संस्थाओं की कटौती की गई है। इसके लिए पहले से ही प्रशासन ने तैयारी कर ली थी। कटौती करने के लिए मेला प्रशासन ने पहले उनको छांटा, जो जमीन लेकर छोड़ देते थे और आते नहीं थे। ऐसी करीब 400 संस्थाएं थी। उसके बाद एक हजार उन संस्थाओं को काटा जो कल्पवास नहीं करते थे। इसमें से कुछ सरकारी भी थी। संस्थाओं की कटौती से मेला प्रशासन को खर्च कम करना पड़ेगा। पिछले वर्ष की तुलना में बजट कम मिलने की संभावना का भी असरभी है। शासन से निर्देश था कि पिछले साल से इस बार का बजट नही बढ़ेगा, बल्कि कम हो जाएगा, इसलिए प्रशासन ने ऐसा किया है। इस कटौती में कुछ संतों की भी जमीन कट गई है। इससे वह नाराज हैं।
मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि जिन संस्थाओं को इस बार जमीन नहीं दी गई है। उनको अगली बार जमीन दी जाएगी। मेला में ज्यादा भीड़ न हो इसलिए ऐसा किया गया है।

Related Articles

Back to top button