बीजेपी किसान आंदोलन को समाप्त करने की कर रही साजिश- वसीम अंसारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नये कृषि कानून के खिलाफ गूंज शहर के वार्ड तक जा पहुँची। कांग्रेस के संघठन सृजन अभियान के तहत टैगोर टाउन वार्ड में आयोजित सभा के दौरान लोगो ने एकजुट होकर किसान आंदोलन पर अपना समर्थन देते हुए केन्द्र एवँ प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभियान के पर्यवेक्षक बनकर आये वसीम अंसारी ने कहा कि अन्नदाताओं के सफल आन्दोलन को दमनकारी नीति के तहत सरकार कुचलने पर उतारू है। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि शहर उत्तरी के प्रत्येक वार्डो में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरने की अपील की। वहीं कांग्रेस पार्षद दल के नेता सदन मुकुन्द तिवारी का कहना था कि युवा, व्यापारी और मजदूर वर्ग बीजेपी सरकार से ऊब गये हैं। सभा के दौरान वहां मौजूद लोगो ने एक स्वर में किसान आंदोलन का समर्थन किया। सभा की अध्यक्षता हिन्द मजदूर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोलानाथ तिवारी ने किया और संचालन मुकुन्द तिवारी ने किया।
इस मौके पर राममनोरथ सरोज, महेश त्रिपाठी, श्रीशचंद्र दुबे, श्यामसूरत पाण्डेय, दिनेश सोनी, मणिशंकर प्रसाद, संजय कुमार, राजेश गौतम, के के चौधरी, शिवमंगल, अमरनाथ यादव समेत आदि लोग मौजूद थे।



