अखिल भारतीयदण्डी सन्यासी प्रबन्धन समिति ने सरकार के प्रयासों पर जतायी खुशी

मेला प्रशासन के अधिकारियों का आठ फरवरीकोहोगा सम्मान
( अनंत पांडे )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी प्रबन्धन समिति की एक बैठक सोमवार को मेला क्षेत्र स्थित मठ मछली बन्दर शिविर में सम्पन्न हुई। चौसट्ठी मठ के महन्त परमात्मबोध आश्रम की अध्यक्षता में हुई बैठक में चार विषयों पर चर्चा हुई। दण्डी स्वामी नगर के सभी महन्तों ने समिति के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए केन्द्र की मोदीव प्रदेश की योगीसरकार के प्रयासों पर खुशी जतायी। वैश्विक महामारीकोविड-१९ के संक्रमण काल में भी कल्पवास
की महत्ता समझने और मेले के आयोजन के लिए शासन और प्रशासन की खुले मन से प्रसंशा की गयी और मेले का कुशल संचालन करनेवाले अधिकारियों
को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सम्मान समारोह आठ फरवरी को भूरा मठ में आयोजित होगा। बैठक में हरिद्वार कुम्भ पर भी चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने उत्तराखण्ड सरकार व मेला प्रशासन से दण्डी स्वामी नगर बनाने और जमीन सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में राम मंदिर निर्माण पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके प्रयासों के लिए साधुवाद और काशी व मथुरा में भी मंदिर निर्माण के लिए भारत सरकार को आशीर्वाद दिया। बैठक में अखिल भारतीय दण्डीसन्यासी प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम, महामंत्री स्वामीराजेश्वराश्रम,
गोविन्द आश्रम, राजेश्वरानन्द सरस्वती, श्रवण आश्रम, सुदर्शन आश्रम, अखण्डानन्द तीर्थ, अतुल स्वरूप, राजेश स्वरूप, राधेस्वरूप, समिति के प्रवक्ता
अरविन्द स्वरूप ब्रह्मचारी और महेन्द्र स्वरूप आदि मौजूद रहे।




