प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ एवं कथा सम्राट स्वामी प्रणव पुरी महराज की कथा शुरू

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ एवं कथा सम्राट स्वामी प्रणव पुरी महराज की कथा माघ मेला के काली मार्ग पर लगे शिविर में मंगलवार से शुरू हो गयी है। उन्होंने पहले दिन की श्रीराम कथा में राजा प्रतापभानु की कथा सुनाई। वह अपने कपटी और हारे हुए शत्रु को सही बात न बताकर बल्कि उससे सच्चाई छिपा रहे थे और उससे सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे थे। स्वामी प्रणव पुरी ने कहा कि हर आदमी अगले से अपेक्षा करता है कि वह सच्चाई बताये और आदमी स्वयं अपनी सच्चाई नही बताना चाहता है अर्थात आदमी दूसरों को धोखा देना चाहता है और दूसरों से अपेक्षा करना चाहता है कि वह सच्चाई की रहा पर चले। उन्होंने बताया कि गुरूवार से प्रतिदिन दो बजे दोपहर से भागवत कथा शुरू होगी। शिविर की व्यवस्थापक जगद्गुरु मा अपर्णा भारती ने बताया कि माघी पूर्णिमा तक प्रतिदिन शिविर में विशाल अन्नक्षेत्र चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्व के कल्याण और कोरोना महामारी से मुक्ति के लिये हवन चल रहा है। उल्लेखनीय है कि स्वामी प्रणव पुरी महराज कथा के दौरान खडे होकर कथा करते है।


