Latest

किरायेदार नगर निगम में जमा करेंगे किराया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। छह लाख से अधिक गृहकर बकाए पर नगर निगम ने अनूठी कार्रवाई करते हुए भवन का किराया अटैच कर लिया। इस कार्रवाई के तहत अब भवन के किराएदार हर महीने भवनस्वामी की जगह नगर निगम में किराया जमा करेंगे। नगर निगम ने पहली बार गृहकर बकाए पर किराया अटैच किया है।

गृहकर वसूलने को नगर निगम ने शुरू की अनूठी योजना

15ध्24 स्टैनली रोड स्थित परमानंद जायसवाल पर 31 मार्च तक छह लाख 33 हजार 810 रुपए गृहकर बकाया है। नगर निगम ने बीते 14 दिसंबर को बकाया गृहकर जमा करने के लिए भवनस्वामी के पास नोटिस भेजा था। नोटिस मिलने के बाद भी बकाया गृहकर जमा नहीं करने पर नगर आयुक्त ने सात जनवरी को कुर्की करने का आदेश दिया।

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि नहीं जमा करने पर नगर निगम अधिनियम की धारा 516 के तहत भवन के व्यावसायिक हिस्से को अटैच कर किराएदारों को नगर निगम में मासिक किराया जमा करने के लिए कहा गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के मुताबिक नगर निगम हर महीने 37 हजार 500 रुपए किराया लेकर गृहकर बकाए की वसूली करेगा।

बैंक खाते से लेनदेन रुकवाया

प्रयागराज। नगर निगम ने ममफोर्डगंज के एक मकान पर 20 लाख से अधिक गृहकर बकाए पर भवनस्वामी के बैंक खाते से लेनदन रुकवाया गया है। मम्फोर्डगंज हाउसिंग स्कीम के भवन पर 20 लाख 74 हजार 716 रुपए बकाया था। नगर निगम ने मकान मालिक अमित वर्मा व भारती वर्मा को नोटिस भेजा था। नोटिस के बाद भी बकाया जमा नहीं होने पर नगर निगम ने दोनों का टैगोर टाउन स्थित आईसीआईसीआई में बैंक खाते से लेनदेन पर रोक लगवा दी। बैंक खाते से लेनदेन पर रोक के लिए बैंक प्रबंधन को पत्र भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button