69000 शिक्षक भर्ती विवादित प्रश्नों से संबंधित उच्च न्यायालय की सुनवाई पर न्याय की आस लगाए बैठे हज़ारों अभ्यर्थी

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।69000 शिक्षक भर्ती उत्तर कुंजी में विवादित प्रश्नों का मामला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है । छात्रों का कहना है कि उत्तर कुंजी में बहुत से प्रश्न है जिसके 2 से अधिक विकल्प सही है । एससीईआरटी और ऑथेंटिक पुस्तकों में भी प्रश्न के उत्तर सही लिखे है । विवादित प्रश्नों को लेकर लगातार छात्र 1 साल से कोर्ट के चक्कर काट रहे है । यहां तक कि छात्र मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री को कई बार ज्ञापन देकर मामले से संबधित जानकारी से अवगत करा चुके है। अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि 9 फ़रवरी को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में उत्तर कुंजी मामले पर सुनवाई होनी है । जिसपर प्रदेश के हज़ारों अभ्यर्थियों की निगाहें अटकी है । छात्रों की मांग है कि मामले को जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। उसके पश्चात् ही शिक्षक भर्ती के रिक्त पद भरे जाए।
लगभग 1 साल से छात्र मानसिक तनाव से जूझ रहे है। प्रदेश सरकार एवं न्यायालय से जल्द विवादित प्रश्नों का मामला निस्तारित किया जाए । प्रदेश के सभी छात्र छात्राएं दिनांक 6 फरवरी को परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद में एकत्रित होकर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी। इस दौरान मुख्य रूप कृष्णा सिंह ,रवि कुमार गौतम ,प्रमोद उपाध्याय ,अमित यादव आदि लोग उपस्थित थे।




